सरकार द्वारा सुकन्या समृद्धि योजना की नई अपडेट, इन खातो को किया जा सकते हैं बंद!! जाने पूरी डिटेल

By Palak choudhary

Published on: October 1, 2024

Sukanya Samriddhi Yojana 2024 new guideline: नमस्कार दोस्तों आप सभी का हमारी वेबसाइट Sarkari Result में हार्दिक स्वागत है। दोस्तों यदि आप सुकन्या समृद्धि योजना (SSY) के खाताधारक है, तो आपके लिए बड़ी खबर है। क्योंकि सरकार द्वारा Sukanya Samriddhi Yojana 2024 के लिए नयी गाइडलाइन जारी कि गयी हैं। यदि SSY खाताधारक ने इस गाइडलाइन का पालन नहीं किया गया तो आपको यह सुकन्या समृद्धि खाता बंद भी हो सकता है। अतः Sukanya Samriddhi Yojana 2024 New Guideline से संबंधित सभी जानकारी प्राप्त करने के लिए आज के आर्टिकल को पूरा पढे।

दोस्तो, जैसा की आप सभी जानते हैं कि भारत सरकार द्वारा देश की बेटियों के उज्जवल भविष्य और वित्तीय सुरक्षा के लिए सुकन्या समृद्धि योजना बनाई गई थी। इस योजना के तहत माता-पिता अपनी बेटी के नाम पर खाता खोलकर उसकी पढ़ाई लिखाई या शादी के लिए धन इकट्ठा कर सकते हैं। लेकिन हाल ही में सरकार ने इस योजना कि नयी नई गाइडलाइन जारी की है। जिसका उद्देश्य खाते में अपारदर्शिता और अनियमितताओ को दूर करना है। अगर आपका भी सुकन्या समृद्धि योजना मे खाता खुला हुआ है, तो आपको Sukanya Samriddhi Yojana 2024 के इन नियमों के बारे में जानकारी होनी चाहिए।

कानूनी अभिभावक के नाम पर ही होगा खाता

नई दिशा निर्देश, के अनुसार अब केवल अभिवावक (माता-पिता या कानूनी रूप अधिकृत अभिभावक) ही सुकन्या समृद्धि योजना का खाता खोल सकते है। क्योंकि सरकार द्वारा यह पाया गया कि कई मामलों में दादा-दादी या नाना-नानी द्वारा अपनी पोतियों के नाम पर सुकन्या समृद्धि खाता खोले जा रहे थे। जबकि योजना के अनुसार केवल अभिभावक माता-पिता या कोर्ट द्वारा अधिकृत अभिभावक द्वारा ही खाता खोल सकते हैं। इसी प्रकार, कुछ परिवारों में दो से अधिक खाता खोलने के मामले भी सामने आए हैं, जो इस Sukanya Samriddhi Yojana के नियम के खिलाफ है। इन गड़बड़ियों को दूर करने के लिए सरकार ने 2024 में नई दिशा निर्देश जारी किए हैं

यदि खाता दादा-दादी या नाना-नानी के नाम से खोला गया है, तो उसे 1 अक्टूबर 2024 से पहले कानूनी अभिभावक के नाम पर ट्रांसफर करना अनिवार्य होगा। अगर यह प्रक्रिया पूरी नहीं की गई, तो आपका सुकन्या समृद्धि खाते को बंद कर दिया जाएगा।

एक परिवार में केवल दो ही खाते खोले जाएंगे

सुकन्या समृद्धि योजना (sukanya samriddhi yojana) के तहत अब एक परिवार में केवल दो ही बेटियों के नाम से खाता खोले जा सकते हैं। अगर किसी परिवार ने तीन या इससे अधिक खाता खोल रखे हैं, तो अतिरिक्त खातों को बंद कर दिया जाएगा। इस कदम को उद्देश्य अनियमिताओं को रोकना है, और यह सुनिश्चित करना है, कि इस योजना का लाभ केवल योग्य के परिवारों को भी मिले।

SSY खाते के लिए आधार कार्ड और पैन कार्ड अनिवार्य

Sukanya Samriddhi Yojana 2024 New Guidelines के अनुसार खाता खोलने के लिए खाताधारक और उनके अभिभावक के पास आधार कार्ड और पैन कार्ड अनिवार्य कर दिया गया है। यदि किसी खाते में यह डिटेल उपलब्ध नहीं है, तो आपको बिना देरी किये अपना सुकन्या समृद्धि खाता अपडेट करना होगा। क्योंकि बिना आधार कार्ड और पैन कार्ड के अपना खाता चलना संभव नहीं है। और आपका खाता बंद भी किया जा सकता है।

सुकन्या समृद्धि योजना मे interest Rate और Withdrawal

Sukanya Samriddhi Yojana की interest Rate आज के समय में 8.2% है। आप मिनिमम ₹250 जमा करवा कर अपना खाता खोल सकते हैं। और एक वित्तीय वर्ष में अधिकतम 1.5 लाख रुपए तक जमा करवा सकते हैं। और जब आपकी बेटी 18 साल की हो जाती है, तो आप इस खाते में से आंशिक विड्रोल (Partial Withdrawal) कर सकते हैं, जो उसकी शिक्षा या आप शादी के लिए इस्तेमाल की जा सकती है।यह खाता पूरी तरह से 21 साल की उम्र में मेच्योर होता है।

अपना सुकन्या समृद्धि योजना खाता कैसे खोलें?

सुकन्या समृद्धि योजना का खाता डाकघर या किसी अधिकृत बैंक में खोला जा सकता है। खाता खोलने के लिए बेटी का बर्थ सर्टिफिकेट, माता-पिता या कानूनी अभिभावक का आधार कार्ड और पैन कार्ड देना अनिवार्य है। खाता खोलने के बाद नियमित रूप से न्यूनतम ₹250/- जमा करना आवश्यक है, ताकि आपका खाता चालू रहे।

अगर सुकन्या समृद्धि योजना खाता ट्रांसफर नहीं किया गया तो क्या होगा?

यदि आपका सुकन्या समृद्धि योजना का खाता 1 अक्टूबर 2024 से पहले कानूनी अभिभावक के नाम पर ट्रांसफर नहीं किया गया, तो सरकार द्वारा से बंद कर दिया जाएगा। और ऐसी स्थिति में जमा की गई राशि और ब्याज तो लौटाया जाएगा, लेकिन योजना के अन्य लाभो से वंचित रखा जाएगा।

अपने सुकन्या समृद्धि योजना के खाते को अपडेट कैसे करें?

अगर आपका खाता इन नियमों के तहत आता है, यानी कि आपको लगता है कि आपका खाता बंद हो सकता है, तो आपको सुकन्या समृद्धि योजना खाते को अपडेट करना होगा। इसके लिए आपको संबंधित बैंक या डाकघर में जाकर अपने आधार और पैन कार्ड की जानकारी को अपडेट करना होगा और इस खाते को कानूनी अभिभावक के नाम पर ट्रांसफर करवाना होगा। इसके अलावा यदि आपके पास दो से अधिक खाते हैं,तो अतिरिक्त खाते को बंद करना अनिवार्य है। और इस तरह अपने सुकन्या समृद्धि योजना खाते को अपडेट कर सकते हैं।

निष्कर्ष:- आज के आर्टिकल में हमने आपको Sukanya Samriddhi Yojana 2024 की नई गाइडलाइंस से संबंधित सभी जानकारी उपलब्ध करवा दी है। सुकन्या समृद्धि योजना बेटियों के उज्जवल भविष्य के लिए एक बेहतरीन निवेश योजना है। लेकिन सरकार द्वारा हाल ही में की बदलाव को ध्यान रखते हुए सभी अपनी खाते की स्थिति की जांच करके, उसे अपडेट कर ले। अगर आपके खाते को 1 अक्टूबर 2024 से पहले अपडेट नहीं किया गया तो आपका खाता बंद कर दिया जाएगा। अतः यदि सुकन्या समृद्धि योजना खाता अभिभावक के नाम से नहीं है, तो जल्द से जल्द अपना खाता अपडेट करवा ले। उम्मीद आपको बहुत पसंद आई होगी। अगर आपका पोस्ट पसंद आई है Sukanya Samriddhi Yojana New Guidelines तो को शेयर करना ना भूले।

Leave a Comment