UDYOGINI SCHEME 2024: केंद्र सरकार के निर्देशानुसार महिलाओं के हित में शुरू की गई योजना है। गरीब तथा मध्यम वर्गीय महिलाओं को अपना व्यापार शुरू करने के लिए तीन लाख रुपए तक का मुफ्त लोन ब्याज दे रही है। उद्योगिनी योजना की शुरुआत कर्नाटक राज्य के लिए 1997–1998 में हुई थी। अब यह योजना पूरे देश में लागू हो चुकी हैं। हमारे देश में बहुत सारी ऐसी महिलाएं होती है, जो अपना खुद का व्यापार खोलना चाहती है। लेकिन आर्थिक स्थिति खराब होने के कारण वह आगे कदम नहीं बढ़ा पाती है। ऐसे में सरकार ने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए उद्योगिनी योजना की शुरुआत की है। जिसमें महिलाओं को ₹300000 तक की आर्थिक सहायता राशि दी जाएगी। अगर आप भी ऐसी स्थिति से गुजर रहे हैं, तो यह आर्टिकल आपके लिए बहुत खास है। जाने उद्योगिनी योजना क्या है (Udyogini Scheme 2024) उद्योगिनी योजना के क्या लाभ है। उद्योगिनी योजना में आवेदन कैसे करें। उद्योगिनी योजना की जानकारी जानने के लिए इस आर्टिकल के लास्ट तक बनें रहें।
उद्योगिनी योजना (Udyogini Scheme 2024):
केंद्र सरकार के निर्देनुशार बैंकों द्वारा महिलाओं के लिए उद्योगिनि योजना की शुरुआत की गई है। इस योजना में सरकारी और प्राइवेट बैंकों के अलावा और NBFC के द्वारा भी लोन दिया जाता है। उद्योगिनी योजना में आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं को ₹100000 से 3 लाख तक मुक्त ब्याज लोन उपलब्ध करवाया जाता है। और 30% से 50% तक की सब्सिडी भी दी जाती है। जिसकी सहायता से गरीब महिलाएं अपना खुद का बिजनेस शुरू कर सकती है। जिससे उनकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। इसमें सरकार 3 लाख तक जीरो इंटरेस्ट पर लोन देती है। जिसकी सहायता से कमजोर वर्ग की महिलाएं आत्मनिर्भर होंगी और अपने जीवन में आगे बढ़ने का मौका मिलेगा।
उद्योगिनी योजना (Udyogini Scheme 2024)के लाभ:
उद्योगिनी योजना में केंद्र सरकार के निर्देशानुसार सरकारी और प्राइवेट बैंकों व NBFC के द्वारा आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं को 3 लाख रुपए तक का लाभ दिया जायेगा। इस योजना का लाभ देश की सभी महिलाएं उठा सकती हैं। ब्याज मुक्त लोन लाभ उपलब्ध करवाया जाता है। इसकी सहायता से महिलाएं अपना खुद का बिजनेस शुरू कर सकती है। 18 से 55 वर्ष तक की महिलाएं इस योजना का लाभ उठा सकते हैं।
उद्योगिनी योजना के उद्देश्य:
उद्योगिनी योजना (Udyogini Scheme 2024) के द्वारा केंद्र सरकार का उद्देश्य देश की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना है। महिलाओं को बिना ब्याज पर आर्थिक सहायता राशि उपलब्ध करवा कर उनकी आर्थिक स्थिति में सुधार लाना है। इसकी आर्थिक सहायता राशि की मदद से महिलाएं अपना व्यापार शुरू कर सकती हैं। इसमें महिलाओं को 88 प्रकार के बिजनेस पर लोन दिया जायेगा।
उद्योगिनी योजना (Udyogini Scheme 2024) का लाभ हेतु योग्यता:
उद्योगिनी योजना का लाभ पाने हेतु केवल महिला ही आवेदन कर सकती है। आवेदन करने वाली महिला की आयु 18 से 55 वर्ष के बीच होनी आवश्यक है। इसका लाभ पाने हेतु आवेदन के परिवार के वार्षिक आय 1.5 लाख रुपए से अधिक ना हो। आवेदक पर किसी भी तरह का लोन डिफाल्ट नहीं होना चाहिए। इस योजना का लाभ विधवा, विकलांग महिलाएं और निराश्रित महिलाएं भी उठा सकते हैं।
उद्योगिनी योजना के लिए आवश्यक डॉक्यूमेंट्स:
उद्योगिनी योजना (Udyogini Scheme 2024) का लाभ केवल महिलाएं उठा सकती है। किसी और चला का लाभ उठाने के लिए महिलाओं को कुछ आवश्यक डॉक्यूमेंट की आवश्यकता होगी। उद्योगिनी योजना का लाभ उठाने के लिए आवश्यक डॉक्यूमेंट की जानकारी नीचे लिस्ट में दी गई हैं।
- आवेदक का आधार कार्ड (Aadhar card)
- निवास प्रमाण पत्र (Address proof )
- आय प्रमाण पत्र (income certificate)
- विधायक या सांसद द्वारा एक रिकमेंडेशन लेटर
- Voter ID card
- जाति प्रमाण पत्र (caste certificate)
- Bank account statements
- मोबाइल नंबर
- passport size photo
उद्योगिनी योजना(Udyogini Scheme 2024) अप्लाई कैसे करें ?
उद्योगिनी योजना में आप घर बैठे ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। इस योजना में आप ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरह से अप्लाई कर सकती हैं। ऑफलाइन अप्लाई (Udyogini Scheme 2024) करने के लिए आपको अपने नजदीकी बैंक सेंटर पर जाकर करना होगा। उद्योगिनी योजना में अप्लाई करने की प्रॉसेस नीचे लिस्ट में दी गई है।
- उद्योगिनी योजना में लोन लेने के लिए आपके नजदीकी सरकारी बैंक में जाना होगा।
- ओर वहां से अप्लाई फॉर्म लेना होगा।
- उसके बाद अप्लाई फॉर्म को पूरी जानकारी से भरें।
- सभी डॉक्यूमेंट को फॉर्म के साथ अटैच करें।
- उसके बाद इसे बैंक में डिपॉजिट करें।
- उसके बाद आपका अप्लाई लेटर रिव्यू किया जायेगा।
- 10 दिन के अंदर आपको बैंक से लोन उपलब्ध करवा दिया जाएगा।
Related Posts
SBI Clerk Recruitment 2025 Out : New 5180 Vacancies for Junior Assistant Post, Check Eligibility, Salary, Last Date & Application Process
Ladli Behna Yojana 27th Installment Date 2025 : 07 अगस्त 2025 को जारी होंगी, ₹1500 की किस्त + रक्षाबंधन का बोनस। Check Status & beneficiary list Now
Mukhymantri Vidyarthi Protsahan Yojana 2025 : 10वीं व 12वीं पास विद्यार्थियों को मिलेंगे ₹10000 और ₹15000 | जाने आवेदन प्रक्रिया, योग्यताएं और आवेदन तिथि
Bihar Vridha Pension Yojana 2025 : वृद्धजनो को मिलेगी, हर महीने ₹1100 की पेंशन | Check Eligibility, Status & Documents | Apply Now @sspmis.bihar.gov.in